29 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेशश्योपुर

उफनते नाले में पलटी यात्रियों से भरी बस, लाइव वीडियो आया सामने

श्योपुर (परानिधेश भारद्वाज)

उफनती नदी नालों पर लापरवाही से होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में उफनते नाले को पार कर रही एक बस नाले में गिर गई जिसमें लगभग दो दर्जन यात्री घायल होने की सूचना मिली। जिनमें से कईयों को श्योपुर जिले के विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे ऐसे में उन्होंने तुरंत पहुंच कर रेस्क्यू कर लोगों को बस के कांच तोड़कर उससे बाहर निकाला। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अगर नाला बड़ा होता है तो यह हादसा बेहद गंभीर हो सकता था।

दरअसल ग्वालियर चंबल अंचल में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है ऐसे में यहां पर कई नदी नाले उफान पर हैं। शनिवार को मुरैना जिले के सबलगढ़ से एक बस श्योपुर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 50 से 55 सवारियां सवार थीं। वहीं बारिश से विजयपुर थाना क्षेत्र में ऊंपचा गांव के पास स्थित एक बरसाती नाला उफान पर था। लेकिन ड्राइवर ने सवारियों की जान की परवाह ना करते हुए बस उफनते हुए नाले पर दौड़ा दी। जबकि सवारियों द्वारा उसे ऐसा करने से रोका भी गया। लेकिन ड्राइवर ने किसी की नहीं सुनी और बस को दौड़ाते हुए ले गया। लेकिन अचानक से बस नाले में पलट गई। मौके पर मौजूद कोई व्यक्ति बस को नाला पार करते हुए वीडियो बना रहा था जिसके चलते यह घटना लाइव कैमरे में कैद हो गई। जैसे ही बस नाले में पलटी आसपास मौजूद लोग बस के पास पहुंचे और उन्होंने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस के साथ ही एसडीएम नीरज शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।

देखिये घटना का लाइव वीडियो-

Headlines Today 24

Related posts

यहां पुलिस ने पुलिस पर ही बरसाए पत्थर, छोड़े आंसू गैस के गोले

Headlines Today24

मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने बेहतरीन गीत हुआ रिलीज, इस सुंदर गीत के पीछे की हकीकत जान आप कहेंगे वाह!

Headlines Today24

रेहटी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान 

Headlines Today24