24.5 C
Bhind
January 13, 2026
Headlines Today 24
देशधर्मराजनीति

इन सरकार की शरण में पहुंचे यह सरकार, यहां के मुख्यमंत्री ने पत्नी सहित की पूजा अर्चना, लोगों का कहना- कर्नाटक जैसी हार से बचने कर रहे मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार शाम को भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध रावतपुरा धाम पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद सुबह सपत्नीक उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन किया। कई पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी पत्नी साधना सिंह द्वारा अभिषेक किया गया। इस दौरान रावतपुरा धाम के संत रविशंकर दास के साथ ही अनेक भाजपा नेता मोजूद रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी कई बार रावतपुरा धाम पहुंचकर पूजन अर्चन कर चुके हैं बताते हैं कि जब भी मुख्यमंत्री को कोई संकट दिखाई देता है तो वह सप्त निक रावतपुरा सरकार की शरण में पहुंच जाते हैं और यहां पर पूजन अर्चन एवं अभिषेक करते हैं।


कयास लगाए जा रहे हैं कि कर्नाटक में भाजपा की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने एवं पुनः मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए रावतपुरा धाम पहुंचकर पूजन अर्चन कर रहे हैं।

Headlines Today 24

Related posts

नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा “प्रेरणा” राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित

Headlines Today24

शराब तस्करों के शातिराना तरीके, दवाई के पेटियों में भरी शराब और खाद-बीज की थमाई रॉयल्टी, ड्राइवर को भी नहीं पता कहाँ तक जाना है

Headlines Today24

शेयर मार्केट के इस ट्रेडिंग सेग्मेंट में 10 में से 9 निवेशक अपनी पूंजी डुबोते हैं, सेबी के निर्देश पर ट्रेडिंग फर्म ले रहीं ग्राहकों से ये एक्नॉलेजमेंट

Headlines Today24